हरदोई के सिनेमा चौराहा पर शहर कोतवाली के उपनिरीक्षक राहुल कुमार वाहनों की चेकिंग कर रहे थे । उसी समय बाइक से भाजपा नगर महामंत्री जीत सिंह के भाई बबलू सिंह व उनके साथी मोनू भारती बाइक लेकर वहाँ से गुजरे । उपनिरीक्षक राहुल कुमार ने बाइक के कागजात माँगे तो मोनू भारती ने बबलू का परिचय दिया। इस बीच उपनिरीक्षक ने बबलू को तमाचा मार दियातथा बाइक की चाभी खींचने की कोशिश की । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों के बीच जमकर तकरार हुई । इसी बीच उधर से निकल रहे भाजपा के जिला महामंत्री रामचंद्र राजपूत वहां रुक गए तथा उन्होंने मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन उपनिरीक्षक ने नहीं सुनी । कुछ ही देर में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, जिला प्रभारी और क्षेत्रीय महामंत्री नीरज सिंह, निकाय चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए गोविंद पांडेय आदि भी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह को भी दी गयी।भाजपा नेताओं की मौके पर संबंधित उपनिरीक्षक से तीखी नोकझोंक हुई और उसके बाद सभी कोतवाली पहुंचे और वहां हंगामा होने लगा।
Related Articles
बीजेपी सांसद के बेटे ने एक साजिश के तहत खुद पर चलवायी गोली, पुलिस ने किया खुलासा
March 3, 2021
0
भाजपा नेता की दबंगई, छेड़छाड़ की रिपोर्ट वापस लेने के लिए पीड़िता के पति पर किया जानलेवा हमला
September 22, 2018
0
साधारण परिवार के उपेन्द्र यादव ने यू.पी.एस.आई पद पर चयनित होकर परिवार का नाम किया रोशन
March 6, 2019
0