कौशांबी। जनपद में अमन चैन व शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कौशांबी पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह पुलिसिया व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस लाइन 112 नंबर ऑफिस का भी औचक निरीक्षण किया। ऑफिस कमरे शौचालय की सफाई व्यवस्था के बाबत संबंधित अधिकारियों को सचेत भी किया। कार्यालयों में खामियां पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अल्टीमेटम भी दिया। पुलिस अधीक्षक के औचक निरीक्षण के दौरान कार्यालय के जिम्मेदार कर्मचारियों तथा अधिकारियों के जेहन में उहापोह की स्थिति बनी रही।