महिलाओं की सुरक्षा व आत्मसम्मान की दिशा में मिशन नारी शक्ति अभियान चलाया गया

कछौना/हरदोई:- महिलाओं की सुरक्षा व आत्मसम्मान की दिशा में मिशन नारी शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। थाना क्षेत्र कासिमपुर के अंतर्गत गौसगंज चौकी क्षेत्र में एंटी रोमियो की टीम ने अभियान चलाया।

सरकार की प्राथमिकता है। घरेलू, हिंसा, दहेज, उत्पीड़न, तीनतलाक, छेड़खानी, बलात्कारी, की घटनाओं पर अंकुश लगे। जिसके लिए महिलाओं में जागरूकता की नितांत आवश्यकता है। घर से आधी आबादी महिलाओं को समानता का अधिकार मिले। एंटी रोमियो टीम ने गौसगंज की बाजार स्कूल कॉलेज के पास पहुंचकर बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया। कोई घटना होने आशंका का होने पर तत्काल 112, 1090, 181, संबंधित थानों के नंबर 9454403558, 7839859985 पर सूचना दें।

एंटी रोमियो टीम कांस्टेबल सत्यरूपा, कुलविंदर कौर, नेहा, अनुराग, सुरजीत सिंह ने अराजक तत्वों को शपथ फार्म भरवा कर छोड़ा। भविष्य में किसी तरह की छींटाकशी गलत व्यवहार करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी इस अभियान से मनचलों में कानून को लेकर भय व्याप्त हुआ। वहीं महिलाओं में आत्मविश्वास का इज़ाफा भी हुआ ।