कछौना (हरदोई) : अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर भुसरेड्डी के आदेश पर पंचायत चुनाव एवं आगामी होली त्योहार के मद्देनजर जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के दिशा निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी हरदोई, उपजिलाधिकारी संडीला एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी बघौली के नेतृत्व में जनपद में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज वुधवार को आबकारी एवं कछौना पुलिस टीम द्वारा थाना कछौना के ठाकुरगंज कंजड़ बस्ती में दबिश दी गई।
दबिश के दौरान लगभग 30 लीटर कच्ची शराब तथा 1200 किलोग्राम लहन 4 भट्टी व शराब बनाने के अन्य उपकरण बरामद किये गए । बरामद शराब एवं उपकरणों को कब्जे में लेकर लहन एवं भट्टियो को मौके पर नष्ट किया गया। एक महिला काजल पत्नी शिवा तथा राजबाबू पुत्र प्यारेलाल निवासी ठाकुर गंज कंजड़बस्ती को मौके से गिरफ्तार किया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत 2 मुकदमे पंजीकृत किये गये।
इस अवसर पर आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक संडीला दिलीप वर्मा मय आबकारी टीम तथा पुलिस टीम से थाना प्रभारी कछौना हंसमती मय पुलिस बल मौजूद रहे।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता