- अम्मू स्वामीनाथन : साल 1952 में लोकसभा के लिए और साल 1954 में राज्यसभा के लिए चुनी गयी। उन्होंने भारत स्काउट्स एंड गाइड (1960-65) और सेंसर बोर्ड की भी अध्यक्षता की।
- दक्षिणानी वेलायुद्ध : संविधान सभा के लिए चुनी गयी पहली और एकमात्र दलित महिला थीं।
- बेगम एजाज रसूल : वह सामाजिक कल्याण और अल्पसंख्यक मंत्री भी रही। सामाजिक कार्य में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
- दुर्गाबाई देशमुख : संसद और योजना आयोग की सदस्य । भारत में साक्षरता के प्रचार में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
- हंसा जिवराज मेहता : 1945-46 में अखिल भारतीय महिला सम्मेलन की अध्यक्ष बनी।
- कमला चौधरी : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष और सत्तर के उत्तरार्ध में लोकसभा सदस्य ।
- लीला रॉय : फॉरवर्ड ब्लॉक (सुभाषिस्ट) और प्रजा समाजवादी पार्टी के विलय के साथ गठित पार्टी की अध्यक्ष ।
- मालती चौधरी : ओडिशा के मुख्यमंत्री नाबकृष्ण चौधरी की पत्नी ।
- पूर्णिमा बनर्जी : सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन में गिरफ्तार भी हुईं ।
- राजकुमारी अमृत कौर : ट्यूबरकुलोसिस एसोसिएशन ऑफ इंडिया व सेंट्रल लेप्रोसी एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्थापना की।
- रेनुका रे : 1943 से साल 1946 तक वह केन्द्रीय विधान सभा, संविधान सभा और अनंतिम संसद की सदस्य ।
- सरोजिनी नायडू : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष बनने वाली भारतीय महिला थीं ।
- सुचेता कृपलानी : पहली महिला मुख्यमंत्री थीं।
- विजया लक्ष्मी पंडित : जवाहरलाल नेहरू की बहन थीं।
- एनी मास्कारेन : केरल की पहली महिला सांसद थी|