मुख्य चिकित्सा अधिकारी सूर्यमणि त्रिपाठी ने बताया है कि कोविड-19 के अन्तर्गत तीसरी लहर के दृष्टिगत बाल रोग विशेषज्ञों की टीम का गठन कर पूर्व तैयारी के सम्बन्ध में विगत 25 मई 2021 को मुख्य चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गयी।
बैठक में सम्भावित तीसरी लहर के दृष्टिगत समस्त बिन्दुओं पर सूक्ष्मता के साथ विचार किया गया। गठित की गयी टीम में बाल रोग विशेषज्ञ डा0 पंकज मिश्रा को नोडल अधिकारी, बाल रोग विशेषज्ञ/मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/नोडल डा0 मनोज कुमार श्रीवास्तव को 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय हरदोई, जिला क्षय रोग अधिकारी डा0 अमरजीत सिंह अजमानी, एस0एम0ओ0, डब्ल्यू0एच0ओ0 डा0 सौम्या, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 प्रशान्त रंजन को समिति में सम्मिलिति किया गया है।
उन्होने बताया कि डा0 पंकज मिश्रा द्वारा रणनीतिक योजना बनाकर प्रस्तुत की गयी, जिसका अध्ययन कर सभी के द्वारा सहमति व्यक्त करते हुए कार्ययोजना अमल में लाये जाने का निर्णय लिया गया।