नई दिल्ली:- देश की प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था, साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली का पंचम वार्षिकोत्सव का ऑनलाइन भव्य आयोजन 2 जुलाई 2021 से आयोजित होगा जिसमें देश के ख्यातिनाम अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा
अतिथियों में सरिता श्रीवास्तव ज्येष्ठ लेखा परीक्षक डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित अन्तराष्ट्रीय कवि साहित्यकार चंद्रपाल सिंह पूर्व इंजीनियर ,छंद आचार्य सुरेश लाल प्रधानाचार्य रा.वि.अंबेडकर नगर उत्तरप्रदेश बाबा कल्पनेश सन्त प्रयागराज डॉ. अनिल सुधीर आख्या दोहशाला समीक्षिका अमेरिका भूपेन्द्र कुमार भूपी इग्नू दिल्ली डॉ. ओमप्रकाश मधुव्रत नवोदय विद्यालय कानपुर, प्रधानाचार्य छंदशाला साहित्य संगम संस्थान घनश्याम सहाय प्राचार्य डी ए. वी. डुमरांव। 2 जुलाई को उत्कर्ष, 3 जुलाई को परिकल्पना 4 जुलाई को नजरिया 5 जुलाई को क्षितिज नाम से शानदार भव्य आयोजन ऑनलाइन किये जायेंगे।
संस्थान की दोहाशाला व्याकरण शाला गीतशाला छंदशाला ग़ज़ल शाला संगम सुवास नारी मंच सहित सभी शालाओं के पदाधिकारी व रचनाकार भव्य तैयारियों में लगे हैं।
पंचम वार्षिकोत्सव में बिहार गुजरात उड़ीसा असम दिल्ली तेलंगाना उत्तराखंड पश्चिमी बंगाल पंजाब कश्मीर मध्यप्रदेश तमिलनाडु हरियाणा उत्तरप्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ झारखंड राज्यों से जुड़े सभी रचनाकार आयोजन में उपस्थित रहेंगे।