दीपक कुमार श्रीवास्तव
कछौना (हरदोई)। कोतवाली कछौना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम फत्तेपुर में चचेरे भाई की पत्नी के साथ अवैध संबंधों के चलते युवक ने अधेड़ का धारदार हथियार से गला काटकर बेरहमी से कत्ल कर दिया। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना में नामजद चार में से दो आरोपितों (मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी की माँ) को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। वहीं पुलिस द्वारा मौके से फरार दो अन्य हत्यारोपित युवकों की तलाश जारी है। मामले में जल्द ही आरोपितों की गिरिफ़्तारी का दावा किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर निवासी रामनाथ पुत्र रिक्खा रविवार सुबह शौंच क्रिया के लिए गांव किनारे स्थित एचसीएल सोलर प्लांट के पीछे स्थित खेत पर गया हुआ था। इसी दौरान वहाँ पहले से घात लगाकर बैठे उसके चचेरे भाई रोशन और मोहित ने पीछे से धारदार हथियार से वारकर उसका गला काटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों से के शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। वहीं घटना को अंजाम देकर हत्यारे युवक मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई हत्या की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हंसमती के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस टीम के साथ बघौली पुलिस टीम और अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव सहित क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित माइनर से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बांका भी बरामद किया है। घटना के पीछे की असल वजह मृतक की पत्नी रामदेवी और मृतक के चचेरे भाई रोशन के बीच अवैध संबंधों को बताया जा रहा है।
4 लोग पर हत्या का आरोप
कोतवाली कछौना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में अधेड़ रामनाथ की धारदार हथियार से हत्या के मामले में मृतक की माँ जदुरानी की तहरीर पर पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें से दो आरोपियों मृतक की पत्नी रामदेवी और उसके चचेरे भाई की माँ उमा देवी को पुलिस ने गिरिफ़्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपितों की गिरिफ्तारी कर ली जाएगी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा एक फरार आरोपित रोशन के पकड़े की सूचना प्राप्त हुई है।
जानें क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि मृतक रामनाथ की पत्नी रामदेवी का अवैध संबंध रामनाथ के चचेरे भाई रोशन के साथ था। इसके लिए रामनाथ ने रोशन को कई बार अपनी पत्नी से दूर रहने की हिदायत भी दी थी। इसको लेकर दोनों परिवारों में कई बार विवाद भी हुआ, मामला स्थानीय थाने तक भी पहुँचा। पर रामदेवी और रोशन ने अपने तालुकात बनाए रखे। लगभग चार वर्ष पूर्व सभी बंदिशों को तोड़कर रामदेवी अपने पति के चचेरे भाई रोशन के साथ गैर प्रांत चली गई, जहाँ उसके साथ रह रही थी। इस बीच रोशन बीच-बीच में गाँव को आया जाया करता था। कुछ समय से रामदेवी भी वापस आकर गांव से कुछ दूर रिश्तेदारों के यहाँ रह रही थी और रोशन भी गांव में ही रह रहा था। मृतक रामनाथ की मां जदुरानी के अनुसार उसकी बहू नहीं चाहती थी उसके रोशन के रिश्तों के बीच कोई अड़चन रहे इसलिए उसने रविवार को साजिशन उसके पुत्र की हत्या करवा दी।