डीएम व एसपी की उपस्थिति में आयोजित हुआ समाधान दिवस

कछौना (हरदोई) : कोतवाली कछौना में शनिवार को समाधान दिवस जिला अधिकारी अविनाश कुमार व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक ने कड़े शब्दों पर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन पर अंकुश लगाने, अवैध रूप में बिक्री हो रहे गांजा बिक्री पर अभियान चलाकर कार्यवाई करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में क्षेत्र के राजस्व संबंधी विवादों की शिकायतों को गंभीरता से सुना, संबंधित पुलिसकर्मी व राजस्व कर्मी की टीम गठित कर मौके पर जाकर शिकायत निस्तारण का निर्देश दिया।

समसपुर के राकेश कुमार ने बताया पत्नी काफी दिनों से गायब के संबंध में शिकायत पत्र दिया है। निर्मल पुर निवासी सपना बानों ने पति-पत्नी विवाद का प्रकरण रखा। ज्यादातर शिकायतें ग्रामसभा के चक मार्गों पर कब्जा को लेकर थी। क्षेत्र में रैसों, बघुआमऊ, समोधा, इंडस्ट्रियल एरिया, इनायतपुर, नैरा में बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन व ओवरलोड डंपर चलने की स्थानीय लोगों ने जानकारी दी। अवैध मिट्टी खनन से आए दिन दुर्घटनाएं घटती रहती हैं। वही चंद दिनों में संपर्क मार्ग गड्ढा युक्त हो जाते हैं। जिससे आवागमन में काफी दिक्कत होती है। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अंकुश लगाने का निर्देश दिया। कस्बे सहित सड़क के किनारे स्थित ढाबों पर नशे का व्यापार खेल खेला जा रहा है। इन ढाबों से गाजा की पुड़िया व अवैध शराब बिक्री को संज्ञान में लाया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने बताया इन ढाबों को चिन्हित कर उनके उनके खिलाफ ठोस कार्यवाई अमल में लाई जाए। जिला अधिकारी के समक्ष नगर वासियों ने आधार केंद्रों पर जमकर अवैध वसूली की शिकायत की। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बंद पड़े आधार केंद्र को शीघ्र चालू कराने की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने समस्या का निराकरण करने की बात कही।

इस समाधान में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुबोध कुमार, कानूनगो राघवेंद्र मिश्रा, अशोक कुमार राजवंशी, फिरोज अहमद, संजीव यादव, दीपक कुमार सहित ग्राम प्रधान गण व फरियादी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता