नो जोन के 100 मीटर की परिधि के अन्दर वाहन खड़ा पाये जाने पर कार्यवाही की जाये – डी0एम0

जिलाधिकारी पुलकित खरे के निर्देश पर नगर के नो जोन घोषित स्थलों का निरीक्षण एआरटीओ एवं सीओ सिटी ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया और नो जोन स्थलों पर खड़े पांच वाहनों का चालन किया गया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि नो जोन घोषित क्षेत्र की 100 मीटर के परिधि के अन्दर जो भी वाहन खड़ा पाया जाये उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाये।