कछौना (हरदोई) : कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हरदासपुर में एक महिला मंगलवार की सुबह खुले में शौच सो गई थी। पहले से ही घात लगाए कामांध युवक ने महिला को पकड़कर खेत में घसीट ले गया। जहाँ पर उसके साथ गलत नियत से छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया।
महिला की चीखपुकार से आसपास के किसानों ने आकर उसे बचाया। आरोपित युवक मौके से फरार हो गया। आरोपित युवक द्वारा महिला को खेत में घसीटकर ले जाने से महिला खेतों में लगे कटीले तारों की चपेट में आने से घायल हो गई। कई जगह उसके गहरे कट लग गये। इस घटना से महिला काफी भयभीत है।
महिला की शिकायत पर आरोपित युवक मान सिंह पुत्र सूबेदार निवासी हरदासपुर के खिलाफ धारा 354, 323, 506 में मामला दर्ज किया गया। आरोपित की पुलिस तलाश कर रही है।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता