★ आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय
‘न्यू इण्डिया की मोदी-सरकार’ को उखाड़ फेंकने का मन बनाइए; जहाँ-जहाँ ‘भारतीय जनता पार्टी’ की सरकारें हैं, ध्वस्त कर दीजिए, वरना इसके ‘मनबढ़’ और ‘अहंकारी’ नेता देश की जनता को ‘महँगाई’ और ‘पापाचार’ की चक्की में पीस डालेंगे।
उक्त दल की जहाँ-जहाँ सरकारें हैं, वहाँ-वहाँ के मुख्यमन्त्रियों के ‘बयानों’ पर ग़ौर किया करें; सबके-सब ‘निरंकुश’ हो चुके हैं।
अपनी घृणित और कलुषित नीतियों के अन्तर्गत इस दल की सरकारें जनघाती हो चुकी हैं। यह वह दल है, जिसमें अन्य राजनैतिक दलों की तुलना में सर्वाधिक अपराधी नेता भरे हुए हैं। ऐसे में, ‘रावण’ की लंका में ‘एक और विभीषण’ की खोज होनी चाहिए, जो कलियुग के रावण के सर्वनाश की युक्ति बताकर देश की जनता को ‘हाहाकार मचानेवाली’ ‘न्यू इण्डिया की मोदी-सरकार’ से मुक्ति दिला सके।
(सर्वाधिकार सुरक्षित– आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, प्रयागराज; ११ अक्तूबर, २०२१ ईसवी।)