सिद्धान्त सिंह
पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी ने अपने कार्यकर्ता और पदाधिकारियों एवं समर्थको के साथ समाजवादी पार्टी में अपनी आस्था जताते हुए ।अपनी पार्टी का विलय कर दिया साथ ही इस मौके पर द सोसलिस्ट हीरो नामक पुस्तक का विमोचन भी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा किया गया।
सोशल जस्टिस पार्टी के अध्य्क्ष का सपा में विलय करने का पर धन्यवाद दिया और कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हम लोगों के बीच भाजपा की पोल खोलने का काम करेंगें । उन्होंने ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है।सपा के किये गए कामों का दूसरी बार उद्घाटन कर के अपना बता रही है। किसानों, मजदूरों के मुद्दे पर उन्होंने ने कहा कि योगी और केन्द्र की मोदी सरकार ने किसानों और मजदूरों के हित में कुछ नही कर रही है। किसान को उसकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है।बेरोजगारी बढ़ी है।लोग मुझसे व्यक्तिगत रूप से मिले है।वे दुखी और निराश हैं। वे भाजपा सरकार से परेशान हैं।लाखों हज़ारों लोगों की भीड़ पैदल चल कर अपने घरों को चली ।लोंगो की रोजी रोटी खत्म हो गई।कइयों ने रास्ते में दम तोड़ दिया और दुर्घटना का शिकार बने।
अन्य राज्यों से आये लोगों की समाजवादी पार्टी के लोगों ने आर्थिक मदद की। आज समाजवादी पार्टी के लोगों को ढूंढ़ ढूंढ़ कर गिरफ्तार कर पुलिस उत्पीड़न कर रही है जिसका ताज़ा उदाहरण सुल्तानपुर और गाज़ीपुर है जहां डी एम पीड़ित परिवार से मिलने की अनुमति नहीं देते हैं वहीं दूसरी ओर समाजवादियों पर नज़र रखी जा रही है।
एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन समारोह पर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा सरकार में बने एक्सप्रेस वे का उद्घाटन कर रहे हैं। जिस गुडवत्ता के साथ एक्सप्रेस वे बनना चाहिए था वो भी नही बना है। प्रचार किया जा रहा है कि गुडवत्ता के लिए रबर पीसेज का इस्तेमाल हुआ है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे ऐसा बना दिया है की वहाँ से वापस लौटने पर पेट दर्द शुरू हो जाए। आधे अधूरे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन होने जा रहा है।बीजेपी ठेकेदार बदल कर भी 4.5 साल में एक्सप्रेस वे तैयार कर नही पाई। जिस कंपनियों से काम छीना वो ही कंपनी आज राम मंदिर बना रही है, जिसने अटल बिहारी बाजपेयी जी की सब से ऊंची प्रतिमा बनाई।