● सर्दियों की ठिठुरन से जरूरतमंदों का बचाव करता भारतीय कलाकार संघ
ग्वालियर:- इन दिनों बढ़ती सर्दी के प्रकोप से वातावरण में गलन ठिठुरन बढ़ती जा रही है। कई लोगों के पास ठंड से बचाव के लिए ऊनी कपड़े नहीं है। इस दर्द को समझते हुए प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी एक नई शुरुआत की गई है।
निरन्तर सर्दियों के गर्म कपड़े एवम स्वेटर वितरण करने का कार्य भारतीय कलाकार संघ ग्वालियर व बी के सीरियल प्रोडक्शन परिवार के साथ समाज सेवी आर्टिस्ट बेताल केन जी के नेतृत्व में किया जा रहा है। जरूरतमंद को ऊनी वस्त्रों का सेवा कार्य वस्त्र दान के अंतर्गत आता है अतः जो भी सहयोग दाता के रूप में सहयोग करना चाहते हैं। बेताल केन जी से सम्पर्क कर सकते हैं।