गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना के संरेखण सम्बन्धित समस्या आने पर भू-स्वामी तत्काल सम्पर्क करें – डॉ० सदानन्द गुप्ता

विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी/नगर मजिस्ट्रेट डॉ0 सदानन्द गुप्ता ने बताया है कि गंगा एक्सप्रेस वे परियोजना के संरेखण से जनपद हरदोई की तहसील शाहाबाद, सवायजपुर एवं बिलग्राम के क्रमशः 06 ग्राम, 43 ग्राम एवं 39 ग्राम कुल 88 ग्राम प्रभावित है। परियोजना के संरेखण से प्रभावित कृषकों/भू-स्वामियों की भूमियों का पारस्परिक समझौते के आधार पर बैनामा परियोजना के पक्ष में कराकर भू-स्वामियों को प्रभावित भूमि के रकबे के अनुसार उनकी भूमियों का भुगतान किया जा चुका है।

आवारा पशुओं से निजात के लिये प्रत्येक ग्राम पंचायत में 20 से 30 पशुओं का अस्थायी पशुबाड़ा तैयार कराया जा रहा

इस सम्बन्ध में किसी भी भूस्वामी की भूमि का परियोजना के पक्ष में पारस्परिक समझौते के आधार पर बैनामा करा लिये जाने के पश्चात भी उसका भुगतान लम्बित हो अथवा किसी अन्य प्रकार की त्रुटि होने यथा बैंक एकाउण्ट स्पष्ट न होने एवं अन्य कोई अभिलेख न दिये जाने के कारण लम्बित हो, तो प्रभावित व्यक्ति/ भू-स्वामी किसी भी कार्य दिवस में विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी/नगर मजिस्ट्रेट के कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी समस्या के सम्बन्ध में अवगत करा सकता है, जिस पर विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी/नगर मजिस्ट्रेट के स्तर से त्वरित कार्यवाही कर समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जायेगा।