उ0प्र0 के मेरठ, हापुड़, अमरोहा, सम्भल, बुलन्दशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ तथा प्रयागराज तक 594 कि0मी0 लम्बे गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास आज शाहजहांपुर के रेलवेे ग्राउण्ड रौजा में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रधामंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बटन दबा कर किया।
अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री जी ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण हो जाने से एक्सप्रेसवे के पास के सभी 12 जनपद के लाखों किसानों, व्यापारियों एवं आमजनमास को लाभ होगा तथा आवागमन सुगम, सरल होगा और समय की बचत होगी। उन्होंने कहा कि भारत एवं प्रदेश सरकार गरीब, पिछड़े के भेदभाव को भुलाकर सबका विकास कर रही है और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा रहा है ताकि व्यक्ति को लाभ मिल सके।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ ने शाहजहांपुर गंगा एक्सप्रेसवे के शिलान्यास के अवसर पर प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए भारत सरकार के सहयोग से प्रदेश में चलाई जा रही विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्धन में विस्तार से जानकारी दी।