जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने बताया है कि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में इन्दिरागांधी प्रतिष्ठान के जूपिटर हॉल में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री/सहायिका सम्मेलन के कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग जनपद के समस्त ब्लाकों में की गयी। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी के साथ बड़ी संख्या में लोग की उपस्थिति रही।
आवारा पशुओं से निजात के लिये प्रत्येक ग्राम पंचायत में 20 से 30 पशुओं का अस्थायी पशुबाड़ा तैयार कराया जा रहा
इस दौरान मल्लावां ब्लाक सभागार में लाइव प्रसारण के समय स्थानीय विधायक आशीष सिंह आशू उपस्थित रहे। इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में कोविड रोकथाम हेतु उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 03 तथा विभागीय कार्यो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 05 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को सम्मानित किया गया। जनपद हरदोई की ओर से जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार अधिकारी बेहन्दर तथा 100 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों/सहायिकाएं शामिल रही।