विभागीय अधिकारियों की उदासीनता की भेंट चढ़े खेलकूद मैदान

कछौना, हरदोई। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शासन ने ग्राम सभाओं में खेलकूद मैदान विकसित करने की पहल की, परंतु विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते खेलकूद मैदानों पर ग्रामीणों के अवैध कब्जा है। इन मैदानों पर फसलें बोई जा रही है। ग्रामीण मैदानों के पास कूड़े के ढेर लगाए हुए हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के युवा खेलकूद से वंचित हो रहे हैं।

विकासखंड कछौना में ग्राम सभा निर्मलपुर, गौरी फखरुद्दीन, बालामऊ, खाजोहना में मनरेगा योजना के तहत विकसित करना है, परंतु राजस्व कर्मियों की उदासीनता के चलते फरमाइश न होने के कारण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। जिसमें लागत क्षेत्रफल के अनुसार 5 लाख से लेकर एक करोड़ रुपये की धनराशि खर्च कर इन मैदानों का कायाकल्प किया जा सकता है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों को रोजगार भी मिल सकें। कार्य न प्रारंभ होने के कारण ग्रामीणों को गांव में रोजगार नहीं मिल पा रहा है, जिससे ग्रामीण पलायन करने को विवश हैं। वहीं विभागीय अधिकारी सरकार की मंशा पर पलीता लगा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद मैदान विकसित न होने के कारण युवाओं में काफी आक्रोश है।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता