आशीष सिंह आशू सहित 51 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामाङ्कन-पत्र

जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु आज नामांकन के सातवे दिन जनपद के अन्तर्गत आने वाली कुल 08 विधान सभा क्षेत्रों हेतु नामांकन के कुल 05 नामांकन पत्र खरीदे गये, तथा आज कुल 51 नामांकन पत्र दाखिल किये गये।

उन्होंने बताया है कि विधान सभा क्षेत्र सवायजपुर-154 में कुल 02 नामांकन पत्र खरीदें गये जिसमें से अवनीश श्रीवास्तव व अशोक कुमार सिहं ने 02 सेट खरीदा। विधान सभा क्षेत्र-155 शाहाबाद मे कुल 01 नामांकन पत्र खरीदा गया जिसमे से अखिलेश पाठक ने 01 सेट खरीदा। विधान सभा क्षेत्र-156 हरदोई मे कुल 01 नामांकन पत्र खरीदा गया जिसमे से अनीता देवी ने 01 सेट खरीदा। विधान सभा क्षेत्र बिलग्राम-मल्लावां-159 में कुल 01 नामांकन पत्र खरीदा गया जिसमें से मनीष कुमार ने 01 सेट खरीदा।

उन्होने बताया है कि नामांकन के सातवे दिन विधान सभा क्षेत्र-154 सवायजपुर से जन अधिकार पार्टी उम्मीदवार वेदराम, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी उम्मीदवार रीतू, बीएसपी उम्मीदवार राहुल, भारतीय सुभाष सेना उम्मीदवार रमेश, निर्दलीय उम्मीदवार मनोज कुमार, राजप्रकाश, सूरज प्रकाश व अशोक कुमार सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। विधान सभा क्षेत्र-155 शाहाबाद से जन अधिकार पार्टी उम्मीदवार रामकिशोर प्रजापति, जनसत्ता पार्टी उम्मीदवार परिणीता सिंह, काग्रेस उम्मीदवार अजीमुन शाह, सपा उम्मीदवार मोहम्मद आसिफ, निर्दली उम्मीदवार नसरीन बानों व अखिलेश पाठक ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी प्रकार विधान सभा क्षेत्र-156 हरदोई से आप उम्मीदवार सुशील कुमार, पीपीआई उम्मीदवार न्यायवर्द्वन सिंह, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी उम्मीदवार मनफूल व निर्दलीय उम्मीदवार जागेश्वर ने नामांकन पत्र दाखिल किया। विधान सभा क्षेत्र-157 गोपामऊ से काग्रेस उम्मीदवार सुशीला देवी, सपा उम्मीदवार राजेश्वरी, आजाद समाज पार्टी उम्मीदवार चन्द्रपाल वर्मा, आप पार्टी उम्मीदवार रूद्वप्रताप शाही व निर्दलीय उम्मीदवार राजेन्द्र एवं राजेन्द्र प्रसाद ने रिर्टनिंग आफीसर के सम्मुख प्रस्तुत होकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। विधान सभा क्षेत्र-158 साण्डी से बीजेपी उम्मीदवार प्रभाष कुमार वर्मा, आप उम्मीदवार स्वर्णकान्त निर्दलीय उम्मीदवार प्रदीप कुमार वर्मा, रामसागर, अनूप कुमार, रजनीश कुमार, कमल वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

विधान सभा क्षेत्र-159 बिलग्राम मल्लावां से आप उम्मीदवार विनोद कुमार, भा0व0स0 पार्टी उम्मीदवार रेहाना बेगम, भा0ज0स0 पार्टी उम्मीदवार माधुरी सिंह, रा0रि0 पार्टी उम्मीदवार देवीचरण, जा0र0 पार्टी उम्मीदवार दुर्गेश सिंह चौहान, बीजेपी उम्मीदवार आशीष कुमार सिंह, निर्दलीय उम्मीदवार सुनीता पाल, मनीष कुमार व नीरज कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। विधान सभा क्षेत्र-160 बालामऊ से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी उम्मीदवार रामकृष्ण, जष्टिस पार्टी उम्मीदवार इन्द्रपाल पासी व निर्दली उम्मीदवार अर्पित व रामकृष्ण ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया तथा विधान सभा क्षेत्र-161 सण्डीला से एआईएमआईएम उम्मीदवार रफीक, भारतीय कृषक दल उम्मीदवार अंजुल कुमार, उ0प्र0 रिपब्लिकन पार्टी उम्मीदवार सर्वेश, बीजेपी उम्मीदवार अलका सिंह, निर्दलीय उम्मीदवार मो0 फकरूद्दीन, नरेश सिंह, ललित कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस प्रकार नामांकन के सातवे दिन कुल 46 लोगो ने रिर्टनिंग आफीसर के सम्मुख प्रस्तुत होकर नामांकन पत्र दाखिल किया।