नवनिर्वाचित एमएलसी अशोक अग्रवाल का गृहनगर पहुँचने पर कार्यकर्त्ताओं ने किया स्वागत

कछौना, हरदोई : विधान परिषद सदस्य के पद पर निर्विरोध निर्वाचित अशोक अग्रवाल के प्रथम आगमन पर कछौना के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल ने पूरे नगर का भ्रमण कर सभी का आशीर्वाद लिया। ग्रामप्रधानगण, नगर प्रमुख, क्षेत्रपंचायत सदस्यगण, भाजपा पदाधिकारियों, सभासदगणों, शुभचिंतकों ने उन्हें माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। अपने मूल निवास पर अपनों का प्यार पाकर अशोक अग्रवाल अभिभूत थे।

नगर यात्रा में उनके पुत्र संचित अग्रवाल ,जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ,वरिष्ठ भाजपा नेता गुड्डू सिंह ,युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मयंक सिंह ,नगर प्रमुख प्रतिनिधि विकास विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी ,सभासद अरविंद सिंह कुक्कू ,प्रदीप गुप्ता प्रधानगण, महेश गुप्ता ग्राम सभा सुन्नी, प्रधान आशीष कुमार, प्रधान प्रतिनिधि अमरनाथ उर्फ गुड्डू ,प्रधान ओमप्रकाश ,मोहम्मद नसीम ,डॉक्टर मुख्तार ,गाजू ग्राम प्रधान सुधीर कुमार, शिरीष मिश्रा ,युवा नेता रवीश कुमार सिंह उर्फ टिंकू ,प्रधान मरेऊरा, राधारमण शुक्ला उर्फ पंकज शुक्ला जिला संयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ठ ,भाजपा क्षेत्र पंचायत सदस्य ,प्रतिनिधि मनोज सिंह युवा नेता ,अनिल द्विवेदी, रंजीत गुप्ता ,पुनीत गुप्ता ,सुशील कुमार , विधान परिषद सदस्य पुत्र संचित अग्रवाल राहुल, अग्रवाल अचल अग्रवाल ,राजकुमार अग्रवाल उर्फ भले अग्रवाल ,वैभव ,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चंद्रेश वर्मा ,राजेंद्र सिंह प्रबंधक ,रानू अग्रवाल , चंदू सिंह, बबलू सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान गौतम कनौजिया आदि ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया कस्बे का मूल निवासी का उच्च सदन में पहुंचने से नगरवासी सहित क्षेत्रीय लोग काफी उत्साहित है।