मुखबिर की सूचना पर आज गजरौला पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को चोरी की बाइक के साथ गिरिफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बताते चलें कि बढ़ते अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अमरोहा पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व, अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में गजरौला कोतवाली प्रभारी टीम ने मुखबिर की सूचना पर चौपला पुल के समीप बंद पड़ी फैक्ट्री के पास से दो अभियुक्त गम्भीर कश्यप पुत्र दीपक कश्यप व विशेष पुत्र दीवान निवासीगण कुमराला थाना गजरौला को चोरी की बाइक के साथ गिरिफ़्तार कर जेल भेज दिया है।