दिव्यांग युवती को बंधक बनाकर युवक ने किया दुराचार, पुलिस ने छुड़ाया 

दिव्यांग युवती के साथ बंधक बनाकर दुराचार करने के मामले से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। वहीं आरोपी के खिलाफ लोगों में काफी रोष झलक रहा है। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को बंधन से मुक्त कराया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कैंप लगा दी है। जिससे कोई बड़ी घटना न हो सके।
कोतवाली शहर  क्षेत्र की एक दिव्यांग युवती शनिवार को किसी काम से गांव के बाहर गई हुई थी। इसी बीच गांव का एक युवक बाहर से आ रहा था। उसे देखकर उसने उसे रुपयों का लालच देकर अगवा करके अपने घर ले आया। जहां पर उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुराचार किया। इस बात की जानकारी किसी ने शहर पुलिस को दे दी। जिससे शहर पुलिस मौके पर पहुंची। वही एएसपी पूर्वी भी मौके पर पहुंचे लोगों में आक्रोश देख कर कोतवाली देहात कि पुलिस भी मौके पर बुलाई गई। जिसके बाद आरोपी के घर पर छापा मारा गया। जहां से आरोपी पुलिस के आने की भनक पाकर मौके से फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने पीड़ित युवती को अपने कब्जे में लेकर उसका मेडिकल कराया गया है। वही युवती की तहरीर पर गांव निवासी आरोपी के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इंस्पेक्टर दीपक सिंह रघुवंशी के मुताबिक आरोपी की तलाश करने के लिए एक टीम गठित कर दी गई है।जिससे उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। वहीं गांव में लोगों के अंदर बढ़ते रोष को देख कर पुलिस की कैंप लगा दी गई है।