प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
प्रधानमंत्री ने कहा है कि हर भारतवासी हमारे स्वतंत्रता संग्राम में श्यामजी कृष्ण वर्मा के अविस्मरणीय योगदान पर गर्व करता है। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2003 में जेनेवा से महान स्वतंत्रता सेनानी की अस्थियां वापस भारत लाये जाने को भी याद किया।
कैप्टन अनुज नैय्यर की कहानी, उनकी माँ मीना नैय्यर की जुबानी : “द टाइगर ऑफ़ द्रास”
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा है कि “निर्भीक श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण कर रहा हूं। हर भारतवासी हमारे स्वतंत्रता संग्राम में श्यामजी कृष्ण वर्मा के अविस्मरणीय योगदान पर गर्व करता है। वर्ष 2003 में उनकी अस्थियों को जेनेवा से वापस लाना मेरे जीवन के सबसे विशेष पलों में विद्यमान रहेगा।”