आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय की पाठशाला

खेद है! शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) और माध्यमिक शिक्षा परिषद् के सभापति श्री विनय कुमार पाण्डेय को यही नहीं मालूम कि परीक्षा ‘निरस्त’ की गयी है या फिर ‘स्थगित’ की गयी है।

उल्लेखनीय है कि देश के समस्त समाचार-चैनल उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् की ओर से आयोजित की जानेवाली इण्टरमीडिएट के अँगरेज़ी-विषय की परीक्षा निरस्त करने की सूचना दे रहे हैं, जबकि परीक्षा ‘स्थगित’ की गयी है; क्योंकि वह परीक्षा निकट भविष्य मे आयोजित की जायेगी।

निरस्त करना– हमेशा के लिए उस विषय को समाप्त कर देना।
स्थगित करना– कुछ समय के लिए उस विषय को रोके रखना।

(सर्वाधिकार सुरक्षित– आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, प्रयागराज; ३० मार्च, २०२२ ईसवी।)