प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्वाड सम्मेलन का उद्घाटन वक्तव्य दिया। श्री मोदी ने कहा कि इतने कम समय में क्वाड समूह ने विश्व पटल पर एक महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है । आज क्वाड का क्षेत्र व्यापक हो गया है और स्वरूप प्रभावी हो गया है । हमारा आपसी विश्वास, हमारा डिटरमिनेशन, लोकतांत्रिक शक्तियों को नई ऊर्जा और उत्साह दे रहा है ।
भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा क्वाड के स्तर पर हमारे आपसी सहयोग से एक free, open और inclusive Indo-Pacific क्षेत्र को प्रोत्साहन मिल रहा है, जो हम सभी का साझा उद्देश्य है। कोविड-19 की विपरीत परिस्थितियों के बावुजूद, हमने वैक्सिन-डिलिवरी, climate action, supply chain resilience , disaster response और आर्थिक सहयोग जैसे कई क्षेत्रों में आपसी समन्वय बढ़ाया है।
इससे इंडो-पैसेफिक रीजन में शांति, समृद्धि और स्थिरता सुनिश्चित हो रही है। क्वाड इंडो-पेसिफिक क्षेत्र के लिए एक constructive एजेंडा लेकर चल रहा है। इससे क्वाड की छवि एक ‘Force for Good’ के रूप में और भी सुदृढ़ होती जायेगी।