बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान आधारित प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

भवानीमंडी- राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानीमंडी में 27 जून से बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आधारित प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन समारोह सम्पन्न हुआ। लेवल-1 के 117 शिक्षकों ने इस शिविर में भाग लिया जिन्होंन FLN का 6 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया है। संभागियों के चेहरे पर आत्मविश्वास नज़र आया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी निर्मल मेहरा,आर पी कल्याणमल मेघवाल पीरूलाल ने संभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गए।

के०आर०पी० राजकुमारी मेघवाल राजेन्द्र आचार्य श्याम सुंदर तिवारी लक्ष्मी नारायण नागर राधेश्याम सोनी महेंद्र मीणा दिलीप मेवाड़ा ढाका ने 6 दिवसीय प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रोजेक्टर के माध्यम से टी एल एम ए बी एल किट बुक्स मॉड्यूल नई शिक्षा नीति 2020 की विस्तार से जानकारी दी गई।

6 दिन तक शिविर की व्यवस्था कार्य मे लगे अध्यापक दिनेश शर्मा दिनेश गुप्ता रितेश चौधरी उषा रानी सिंधी मोहनलाल खटीक राजेश गुप्ता उनियारा जी ने अल्पाहार भोजन बैठक रोशनी व पेयजल सहित सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से सम्भाली जिसकी सभी संभागियों ने प्रशंसा की।उक्त जानकारी सम्भागी राजेश कुमार शर्मा द्वारा दी गई।