सुरक्षा के साथ-साथ कांवड़ियों की सेवा भी कर रही पुलिस, मेडिकल सुविधा का किया इंतजाम

गौसगंज, हरदोई। सण्डीला से गौसगंज होते हुए मल्लावा को जाने वाले मार्ग पर हजारों कांवड़ियों का आना जाना है। शिव भक्तों को आवागमन में कोई असुविधा न हो इस पर गौसगंज पुलिस पैनी नजर बनाए हुए हैं।

गौसगंज चौकी प्रभारी आदित्य कुमार मौर्य ने कहा की सुरक्षा के साथ साथ पुलिस टीम ने कांवड़ियों की सेवा करके एक नई शुरुआत की हैं। कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न करवाने के लिए उनकी टीम दिन रात प्रयासरत है।कावड़ियों की यात्रा को सभी के सहयोग से सकुशल सम्प्पन्न करवाया जा रहा है। मल्लावां कस्बे में स्थित सुनासीर नाथ मंदिर शिव भक्तों की आस्था का केंद्र है। मंदिर के पुजारी व शिव भक्तों का मानना है यह मंदिर काफी प्राचीन है, इस मंदिर में स्थित शिवलिंग की स्थापना देवराज इंद्र ने कराई थी। मुगल बादशाह ने इस मंदिर को निशाना बनाया था, परंतु दैवीय शक्तियों के आगे उसे उल्टे पैर भागना पड़ा था।

मन्दिर के पुजारी राकेश तिवारी ने बताया 16वीं शताब्दी में हिंदू धर्म के आस्था केंद्रों को लूटता हुआ बादशाह औरंगजेब ने जब सुनासीर नाथ मंदिर को निशाना बनाया और मंदिर में स्थित शिवलिंग पर आ चलाया था, जिसके आज भी निशान शिवलिंग पर बने हुए हैं। इसीलिए यह मंदिर कावड़ियों के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। शिव भक्त कांवड़िए मेहंदी घाट से गंगाजल लेकर मल्लावां में स्थित प्राचीन सुनासीर नाथ मंदिर की प्रस्थान कर रहे हैं। इसी क्रम में गौसगंज मार्ग से जाने वाले कावड़ियों को रोककर गौसगंज चौकी प्रभारी आदित्य कुमार मौर्य हाल-चाल जान रहे हैं। वहीं बीमार कावड़ियों को मेडिकल सुविधा भी मुहैया करा रहे हैं।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता