आज उप जिलाधिकारी सदर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावन का औचक निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने आशा की हो रही ट्रेनिंग के बारे में जानकारी ली और साफ-सफाई का जायजा लिया। साफ-सफाई सही पाई गई और एक्स-रे रूम ओपीडी और ब्लड जांच रूम मरीजों से पूछताछ की गई। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र के स्टॉफ को निर्देश दिये कि मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाये और समय से उनका ईलाज किया जाये। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 पंकज मिश्रा व हास्पिटल स्टाफ के अन्य लोग उपस्थित रहे।