प्रिंसिका गुप्ता ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में लहराया परचम

माधौगंज, हरदोई। कस्बे के मोहल्ला पटेल नगर पूर्वी निवासी विजय गुप्ता की बेटी प्रिंसिका गुप्ता (शिप्रा) ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त राज्य/अपर सबऑर्डिनेट सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त की। प्रिंसिका ने औद्योगिक विकास विभाग में महाप्रबंधक पद प्रथम स्थान पाकर हासिल किया।

प्रिंसिका ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई कानपुर के गुरु नानक मॉडल स्कूल से किया। ग्रेटर नोएडा स्थित देहरादून इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बी०टेक० की डिग्री हासिल की। गाजियाबाद स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी से एमबीए की पढ़ाई पूरी की। प्रिंसिका ने बताया कि उसने ऑनलाइन स्टडी की। बेटी की सफलता से कस्बे व परिजनों में खुशी की लरह दौड़ गई। प्रिंसिका गुप्ता की माता स्नेहा गुप्ता गृहणी व पिता विजय गुप्ता एलआईसी में अभिकर्ता है। संजय गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, रजत आदि ने खुशी जताई।

परिजनों को दिया सफलता का श्रेय
प्रिंसिका गुप्ता ने माता-पिता व भाई बहन को सफलता का श्रेय देते हुए कहा कि पूरे परिवार ने हर कठिन समय में साथ दिया है। माता-पिता ने लड़का-लड़की का भेदभाव नही किया। पढ़ाई करते समय सदैव मनोबल बढ़ाया। छोटी बहन प्रगति गुप्ता रूस में एमबीबीएस की लास्ट ईयर की पढ़ाई कर रही है।