थाना क्षेत्र मल्लावाँ के अंतर्गत एक गांव में एक युवक शाम को 6:00 बजे बच्ची को घर से उठा ले गया। आरोप है कि वह बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के लिये उसे एकान्त झाड़ियों मे ले गया और उसे निर्वस्त्र कर दिया।
पीड़ित पक्ष ने बताया कि जब काफी देर तक बच्ची घर में नहीं मिली तो उनके माता-पिता और ग्रामीणों ने ढूंढना शुरू किया। काफी खोजबीन के बाद झाड़ियों में बच्ची मिली जहां पर एक युवक उसका मुंह दबाए हुए था और उसके सभी कपड़े उतार दिए थे। गांव वालों को देखकर युवक ने भागने की कोशिश की, लेकिन दौड़ाकर पकड़ लिया गया। आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके आगे की कार्यवाही शुरू कर दी वही बच्ची को मेडिकल जांच के लिए जिला चिकित्सालय हरदोई भेज दिया गया है।