विवाहिता के साथ दुराचार करने की कोशिश

कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर चौकी अंतर्गत एक गांव में शाम के समय पड़ोसी युवक ने शौच क्रिया से घर वापस आ रही विवाहिता के साथ जबरन दुराचार करने की कोशिश करते हुए पीछे से पकड़ कर महिला को जमीन पर गिरा दिया। महिला के साथ। अश्लील हरकत करते हुए जंगल की ओर खींचने लगा। महिला के शोर मचाने पर गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए। पड़ोसी युवक जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर विवाहिता का पति पहुंच गया पति को मामले की जानकारी दिया। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस में दी गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं किया ।

स्थानीय गांव की एक विवाहिता 6 जनवरी की शाम 7:00 बजे जंगल से शौंच क्रिया के बाद घर वापस आ रही थी। आरोप है कि संसारी तालाब के पास मौजूद गांव का पड़ोसी युवक महिला को पीछे से पकड़ कर उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए जमीन पर गिरा दिया। बुरी नीयत से युवक विवाहिता को जंगल की ओर खींचने लगा। महिला के शोर मचाने पर गांव के कई लोग गांव पहुंच गए महिला को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया घटना की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस ने मामले में पर्दा डालते हुए किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं किया। इससे क्षुब्ध होकर महिला ने थाना अध्यक्ष कोखराज को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग किया है।