शौच के लिये गई किशोरी को पकड़ कर तमंचे के बल पर किया दुष्कर्म करने का प्रयास

किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर वह अपने मकसद में न हो सका कामयाब

             हरदोई- शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने शौच के लिये गई किशोरी को पकड़ कर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। परंतु किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका और जान माल की धमकी देकर फरार हो गया।
              कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुहागपुर निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है की वह 13 सितंबर की शाम पांच बजे शौच के लिए गई हुई थी। वापस आते समय रास्ते में घात लगाकर बैठे गांव के प्रताप पुत्र रामौतार ने उसे जबरिया रोंक लिया।  और और कनपटी पर तमंचा लगाकर बदनियती से खेत की ओर घसीटने लगा।  किशोरी के चिल्लाने पर उक्त युवक जान माल की धमकी देते हुए फरार हो गया। शनिवार को घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई । पुलिस मामले की जांच कर रही है।