साहित्य संगम संस्थान जिला इकाई पटना का भव्य शुभारम्भ

दिल्ली : राष्ट्रीय स्तर पर साहित्यिक संस्था साहित्य संगम संस्थान बिहार इकाई की पटना जिला इकाई का विधिवत उद्घाटन समारोहपूर्वक साहित्यनुरागी इंग्लैण्ड प्रवासी बृजमोहन लाम्बा की अध्यक्षता एवं मूर्धन्य साहित्यकार डॉ.शशिवर्मा के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

संस्थान के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित को बिहारी इकाई अध्यक्षा सरोज शुक्ला ने बताया कि पटना इकाई के गरिमामय उद्घाटन कार्यकम का आगाज वीणापाणि वंदना मुदित कुमार गुंजन व गणेश स्तुति गान प्रियंवदा मिश्रा के स्वरों के साथ हुआ । साहित्य संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह “मंत्र ” ने रचनाकारो साहित्य साधको से श्रेयकारी मंगलमय साहित्य सृजन का आह्वान किया | संगम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिथलेश सिंह मिलिंद ” ने कहा हिंदी साहित्य के रचनात्मक विकास के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। नव गणित जिला इकाई के अध्यक्षा पद पर सुजाता प्रिय ” समृद्धि” जिला प्रमाणन अधिकारी मुदित कुमार गुंजन एवं सुरंजना पाण्डेय को मनोनीत किया गया | बिहार इकाई अध्यक्ष सरोज शुक्ला ने आभार व्यक्त करते हुए गीता जयन्ती के पावन दिन पर जिला इकाई के नवगठन को अत्यन्त महत्वपूर्ण बताया | उद्‌घाटन समारोह अध्यक्ष बृजमोहन लाम्बा एवं मुख्य अतिथि डॉ. शशिवर्मा को “सामाजिक सूरज” सम्मान से नवाजा गया | साथ ही कार्यक्रम में शानदार काव्यपाठ प्रस्तुति देने वाले देश – विदेश के शीर्ष साहित्यकारो में रामप्रकाश अवस्थी ,वेदस्मृति कृति ,डॉ. रतन कुमार शास्त्री , अनिल पालीवाल अनिल ,इदुशर्मा शचि , कलावती करवा , मंजूषा किंजवाडेकर ,अरुण ठाकुर ,कमलेश यादव ,राजेन्द्र कुमार राज ,शिल्पी कुमारी ,संजय कुमार सिंह ,संतोष कैमुरी , कुमकुम कुमारी कव्याकृति ,विशेष वाजपेयी ,दिनेश मिश्र ,सत्यप्रकाश शर्मा सच ,सुजाता प्रिय समृद्धि ,प्रियंवदा मिश्रा ,मुदित कुमार गुंजन आदि को “साहित्य शिल्पी ” सम्मान से सम्मानित किया गया ।