कछौना, हरदोई। सर्दी के मौसम के मद्देनजर नगर पंचायत कछौना पतसेनी में नगर पंचायत द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई।
वर्तमान समय में ठंड के चलते सड़कों पर फुटपाथ पर ई रिक्शा चालक राहगीर बुजुर्ग दूरदराज से आने वाले यात्रियों को ठंड में रात बिताना न पड़े, जिसके लिए नगर पंचायत अधिकारी रामबदन यादव ने बताया नगर के चौराहे पर, गीता शैक्षिक संस्थान में 25 बिस्तर का रैन बसेरा स्थापित किया गया। जिसमें महिला पुरुष अलग-अलग रुकने की सुविधा है। रजाई गद्दा बिस्तर चारपाई शौचालय पेयजल विद्युतीकरण अलाव आदि बुनियादी सुविधा मुहैया कराई गई, साथ में नगर के पुलिस चौकी के पास, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुर्गा मंदिर रेलवे गंज, गौशाला, तारा मार्केट आदि सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई। नगर वासियों सहित दूरदराज के आवागमन करने वाले आम जनमानस को राहत मिल रही है।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता