एस०बी० सिंह सेंगर–
कोथावां (हरदोई)– विकासखण्ड कोथावां की ग्राम पंचायत महमूदपर में एचसीएल फाउंडेशन की सहयोगी संस्था ‘पंख सोसाइटी’ के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन किया गया। संस्था का उद्देश्य गाँवों को स्वच्छ व स्वस्थ बनाकर उन्हें सबल व सफल बनाना है।
बैठक में संस्था के क्लस्टर कोऑर्डिनेटर अवलोक श्रीवास्तव ने ग्रामवासियों व समूह की महिलाओ को पंख सोसायटी के ‘क्लीन विलेज़ प्रोजेक्ट’ के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए गांव की साफ-सफाई में सहयोग व सुझाव मांगे, जिस पर ग्रामवासियों ने सहमति जताते हुए साफ-सफाई में सहयोग करने की बात कही।
ग्रामवासियों ने संस्था के क्लस्टर कोऑर्डिनेटर अवलोक श्रीवास्तव के इस प्रयास के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में ग्राम प्रधान तेजपाल, ग्रामवासी सूरज, करन, मनोज सहित एकता समूह, संत कबीर दास समूह की सदस्य रेनू, चंद्र कली, माया लल्ली, रामवती आदि मौजूद रहीं।