२७ फ़रवरी २०२३ के मुख्य समाचार

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में दो हजार दो सौ करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई प्रौद्योगिकी के माध्‍यम से देश की कला, परंपरा और संस्‍कृति के प्रचार-प्रसार पर बल दिया है।
  • नागालैंड विधानसभा चुनाव में अब तक 83 प्रतिशत से अधिक और मेघालय में लगभग 75 प्रतिशत मतदान की खबर।
  • सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं से जुडी अफवाहों और फर्जी सूचनाओं से लोगों को सतर्क रहने को कहा।
  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने गंगटोक में बजट आउटरीच कार्यक्रम में कहा- सरकार सुनिश्चित करेगी कि कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचे।
  • नियंत्रक और महालेखा परीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मू ने कहा – भारत की ब्‍लू इकोनमी सकल घरेलू उत्‍पाद बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगी। इससे समुद्री और तटीय पारिस्थितिकी तंत्र को संरक्षित करने में मदद मिलेगी।