- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपदा प्रबंधंन के लिए बहुआयामी प्रणाली विकसित करने का आह्वान किया।
- नई दिल्ली में भारत और ऑस्ट्रेलिया पहले वार्षिक शिखर सम्मेलन में व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर सहमत हुए।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान विषय पर वेबिनार को संबोधित करेंगे।
- केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय देशभर में वायरल बुखार की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है।
- ईरान और सऊदी अरब राजनयिक संबंधों को फिर से शुरू करने पर सहमत हुए।
- क्रिकेट मे भारत ने अहमदाबाद में चौथे और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के 36 रन बनाए।