टडियावां समेत 16 विकास खण्डों के एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस

हरदोई– ग्राम पंचायत विकास योजना को बनाए जाने व विभागीय वेबसाइट पर अपलोड किए जाने में कोताही बरतने वाले सहायक विकास अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। उपनिदेशक पंचायती राज लखनऊ मंडल गिरीश चंद्र ने 16 ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को नोटिस जारी कर कारण बताने व प्रभावी कार्रवाई करते हुए जीपीडीपी अपलोड करवाने के निर्देश दिए हैं।

डीपीआरओ विनय प्रताप सिंह ने बताया बावन, बेहंदर, भरावन, भरखनी, बिलग्राम, हरियावां, हरपालपुर, कछौना, कोथवां, माधौगंज, पिहानी, सांडी, शाहाबाद, सुरसा, टड़ियावां व टोंडरपुर एडीओ को नोटिस जारी किया है। जनपद की 1294 ग्राम पंचायतों में से मात्र 64 ग्राम पंचायतों की जीपीडीपी बन पाई है व लोड की गई है। मात्र संडीला में 11, अहिरोरी की सात, मल्लावां में छह ग्राम पंचायतों की जीपीडीपी अपलोड की गई है। शेष ब्लॉकों की स्थिति संतोषजनक नहीं है। ऐसे में तीन दिन का समय देते हुए प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा की स्थिति विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

बताते हैं कि एडीओ पंचायत की लापरवाही के कारण शासन की योजना पर बुरा असर पड़ रहा है। कई बार हिदायत देने के बावजूद एडीओ पंचायत अपने काम की गति तेज नहीं कर रहे हैं