- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-भारत का विकास उनकी सरकार की प्रतिबद्धता और आस्था।
- कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना कल, सभी तैयारियां पूरी।
- सरकार ने कैदियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक आदर्श कारागार अधिनियम-2023 को अंतिम रूप दिया।
- विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रहमण्यम जयशंकर ने कहा-हिंद महासागर के देशों को, लोकतंत्र की उदारता का अनुचित लाभ लेने वाले उग्रवाद और कट्टरवाद के प्रति सचेत रहना चाहिए।
- चक्रवात मोखा बहुत भीषण तूफान में बदल गया है। यह पोर्ट ब्लेयर से लगभग 530 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में बंगाल की खाड़ी में केंद्रित है। त्रिपुरा में तूफान का असर कल से मंगलवार तक पड़ेगा।
- इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जमानत दी और गिरफ्तारी पर रोक लगाई।
- अप्रैल में खुदरा मुद्रास्फीति की दर 18 महीने के निचले स्तर चार दशमलव सात प्रतिशत पर पहुंची।
- ताशकंद में विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में सेमीफाइनल में पहुंचे भारत के तीनों मुक्केबाजों को कांस्य पदक मिला। मोहम्मद हुसामुद्दीन चोट की वजह से सेमीफाइनल में क्यूबा के साइदेल होर्ता के खिलाफ नहीं उतर सके। दीपक कुमार अंतिम चार में फ्रांस के बिलाल पेनामा पराजित हो गए। निशांत देव को कज़ाकिस्तान के अस्लानबेक ने हराया।