२५ अप्रैल २०२३ के मुख्य समाचार

  • प्रधानमंत्री ने इससे पहले केरल के तिरुवनंतपुरम सेंट्रल स्‍टेशन पर तिरुवनंतपुरम और कासरगोड के बीच केरल की पहली वंदे भारत एक्‍सप्रेस रेलगाडी को रवाना किया।
  • श्री मोदी ने कोच्चि में वाटर मेट्रो सेवा का भी शुभारंभ किया।
  • विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं किफायती मूल्य पर उपलब्ध कराने पर केन्द्रित एडवांटेज हेल्थकेयर इंडिया का छठा संस्करण कल से नई दिल्ली में शुरू होगा।
  • सम्मेलन में 70 देशों के 125 प्रदर्शकों और लगभग 500 विदेशी प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी।।
  • सीबीआई ने आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर किया।
  • राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण-एनआईए ने प्रतिबंधित पॉप्यूलर फ्रंट ऑफ इंडिया के खिलाफ बिहार में कई स्थानों पर आज छापेमारी की।
  • संकटग्रस्त सूडान में ऑपरेशन कावेरी के अन्तर्गत दो सौ 78 भारतीयों का पहला जत्था स्वदेश के लिए रवाना।