राष्ट्रीय चेतना परिवार के वार्षिकोत्सव पर रीता सिंह को किया गया सम्मानित

बेंगलुरु (कर्नाटका): राष्ट्रीय चेतना परिवार के तत्वाधान दिनांक 04 जून, 2023 रविवार को प्रथम वर्षगाँठ जैन यूनिवर्सिटी में मनाई गई| प्रथम सत्र में सम्मान समारोह एवं पुस्तक लोकार्पण का आयोजन हुआ| कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ|

डॉ. मंजू गुप्ता जी ने अपनी सुमधुर आवाज़ में माँ सरस्वती की वंदना की| राष्ट्रीय चेतना परिवार के संस्थापक डॉ.(मा.) अरविन्द कुमार गुप्ता जी द्वारा विशिष्ट अतिथियों एवं आमंत्रित अतिथियों के स्वागत एवं अभिनंदन द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत हुई|ततपश्चात कु. सात्विका चौधरी एवं अन्य बालिकाओं ने भरत नाट्यम द्वारा माँ की वंदना की| कार्यक्रम की रूपरेखा के बाद राष्ट्रीय चेतना परिवार के अध्यक्ष जगदीश गोविल जी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से हिंदी भाषा में तथा डॉ. मलकप्पा अलियास महेश जी ने कन्नड़ में सभी को राष्ट्रीय चेतना परिवार के उद्देश्यों और कार्यों की जानकारी दी| प्रथम सत्र के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश गोविल जी ने की। इस सत्र में श्री विष्णु देव गिरि, डॉ. ए. हनुमैया, डॉ. जी.एस सरोजा, शांति कर्मछेती, डॉ. किरण सिंह, श्री ज्ञानचंद मर्मज्ञ जी की गरिमामयी उपस्थिति रही|

मंच द्वारा सभी का स्वागत एवं सम्मान किया गया| इसके अलावा हिंदी विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को स्मृति चिह्न, प्रमाण पत्र एवं नकद धनराशि द्वारा पुरस्कृत किया गया| इसके अलावा नवोदित रचनाकार सम्मान, वरिष्ठ रचनाकार सम्मान, महिला सशक्तिकरण सम्मान एवं कार्यकारिणी सदस्यों को भी मंच द्वारा सम्मानित किया गया|

इसके बाद पुस्तक लोकार्पण समारोह के अंतर्गत डॉ.(मा.) अरविन्द कुमार गुप्ता जी की पुस्तक ‘मेरे अंतर्मन की अभिव्यक्ति’ एवं डॉ. मंजु गुप्ता ‘लता’ जी की पुस्तक ‘ज़िंदगी के रंग’ का लोकार्पण हुआ | कार्यक्रम का संचालन अनिता तोमर व रीता सिंह ने किया | समारोह में रीता सिंह को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया | रीता सिंह जिया साहित्य मंच बेंगलुरु की राष्ट्रीय अध्यक्षा होने के साथ एक कुशल मंच संचालक भी हैं |