जबलपुर:- आर्य समाज मंदिर परिसर बराट रोड जबलपुर में रविवार को पुस्तक मेला सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम 3 सत्र में हुआ। प्रथम सत्र प्रातः10 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 1 बजे तक चला सर्वप्रथम साहित्य संगम संस्थान द्वारा सभी का अभिनंदन हुआ। आचार्य वेदालंका भानुप्रताप जी द्वारा स्वस्तिवाचन के साथ किया। माँ सरस्वती की आराधना छाया सक्सेना प्रभु द्वाराकीगई ।
शिव आराधना पर नृत्य- सुश्री अदिति सिंह के द्वारा प्रस्तुत किया गया। पुस्तक मेला का उद्घाटन महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू जी के करकमलो से किया गया। इस मेले का मुख्य उद्देश्य समीक्षा पर परिचर्चा हुई, जिसमें श्री निवास शुक्ल सरस ने समीक्षा के मुख्य बिन्दु बताए।
पुस्तक विमोचन कार्यक्रम- में चार पुस्तको का विमोचन हुआ। द्वितीय सत्र में अतिथियो का सम्मान किया गया। दोपहर 03 बजे से शाम 5 बजे तक चला, 101 लोगो को सम्मानित किया गया। उपस्थित सदस्यों द्वारा काव्य पाठ किया गया। संचालन इंजी. विनोद नयन जी द्वारा किया गया व धन्यवाद ज्ञापन डॉ भावना दीक्षित ज्ञानश्री अध्यक्ष मध्यप्रदेश इकाई के द्वारा किया गया।