हरदोई। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत जून माह का खाद्यान्न के वितरण के निर्देश दिए गए हैं। डीएसओ कमल नयन सिंह ने बताया अन्त्योदय कार्डधारकों को 14 किलो गेहूं, 21 किलो चावल निश्शुल्क दिया जाएगा।
पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट दो किलो गेहूं तीन किलो चावल निशुल्क दिया जाएगा। इसके साथ ही कार्डधारकों को प्रति कार्ड तीन किलो 18 रुपए की दर से चीनी उपलब्ध करवाई जाएगी। बताया राशन वितरण 13 जून से लेकर 22 जून तक ईपॉश मशीन के माध्यम से किया जाएगा।