- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात बिपरजॉय से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के लिए गुजरात का दौरा किया। कहा – अग्रिम तैयारी और बेहतर समन्वय ने मानव जीवन को बचाया।
- चक्रवात बिपरजॉय कमजोर पडा। राजस्थान और गुजरात में कुछ स्थानों पर तेज वर्षा की संभावना।
- सिक्किम में मानगान जिले में फंसे करीब तीन हजार पर्यटकों में से दो हजार को सुरक्षित बचा लिया गया है। ये पर्यटक चुंगथांग में मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन और पुल बह जाने के कारण पिछले तीन दिन से फंसे हुए थे।
- उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड ने नागरिकों से जल संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने की अपील की है। वे आज नई दिल्ली में चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान करने के अवसर पर बोल रहे थे।
- श्री धनखड ने तीन आर –रिड्यूज, रियूज और रिसाइकल के प्रति वचनद्धता के माध्यम से तालाबों जैसे जल संचयन के पारम्परिक ढॉचों को नया रूप देने का आह्वान किया है।
- युगांडा के एक स्कूल में हुए आतंकवादी हमले में लगभग 40 लोगों की मौत। इनमें अधिकतर छात्र थे।
- और, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोडी ने इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन के पुरुष डबल्स फाइनल में प्रवेश किया।