पत्रकार और शिक्षक का हो रहा उत्पीड़न, दबंगों ने मन्दिर परिसर की बाउण्ड्री तोड़ी

कछौना कोतवाली क्षेत्र के बालामऊ बांण मे गौशाला रोड पर स्थित जयदेवेश्वर महादेव मन्दिर परिसर की चहारदीवारी ट्रैक्टर से गिरा दी गयी। मन्दिर परिसर मे ही आध्यात्मिक संस्था महर्षि विवेकानन्द ज्ञानस्थली का कार्यालय और योग-शिक्षा केन्द्र है। अभी दो दिन पहले ही पत्रकार व एडवोकेट डॉ० राघवेन्द्र कुमार और उनके अनुज सरकारी शिक्षक आदित्य त्रिपाठी पर फर्जी आरोप लगाकर एसडीएम कोर्ट से शांति भंग व अन्य धाराओं मे वारण्ट जारी किया गया है। जब इससे भी मन न भरा तो मन्दिर परिसर की बाउण्ड्री तोड़ दी गयी।

आध्यात्मिक संस्था व मन्दिर के सेवादार तथा हरदोई पत्रकार एसोसिएशन के अहिरोरी उपाध्यक्ष डॉ० राघवेन्द्र कुमार त्रिपाठी राघव पुत्र श्री सत्येन्द्र कुमार त्रिपाठी ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी है। एक्स पर की गयी पोस्ट का संज्ञान लेते हुए हरदोई पुलिस की डिजिटल सेल ने कार्रवाई की संस्तुति की है। चहारदीवारी निर्माण के समय अड़ंगा लगाने वाले मनीष पुत्र बबलू और रामासरे आदि ने बाउण्ड्री गिराने की बात की थी। इससे सीधा शक इन्हीं पर जाता है। ये लोग दबंग किस्म के हैं और इन्हें राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त है। देखने वाली बात होगी की दबाव की जीत होती है या न्याय का पक्ष लिया जाता है।