भरवारी, कौशांबी : कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर चौकी के एक गांव से एक सप्ताह पहले नाबालिक किशोरी को गाँव का ही किशोर लेकर फरार हो गया था । किशोरी के परिजनों ने पड़ोसी के खिलाफ लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का अभियोग पंजीकृत कराया। लेकिन एक सप्ताह बाद भी पुलिस की जांच एक कदम आगे नहीं बढ़ पा रही है।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने विपक्षियों से लेनदेन कर दर्ज मुकदमे को ठंडे बस्ते में डाल दिया है । इससे उनको न्याय मिलना मुश्किल पड़ रहा है । शहजादपुर पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस हमारी गायब किशोरी का सुराग लगाने में आनाकानी कर रही है । इससे अभियुक्त के परिजन सुलह करने का दबाव बना रहे हैं। यदि समय पर कार्यवाही नहीं हुई तो हमारे साथ अन्याय होगा। इस बात से परिजन मायूस है । इसी तरह शहजादपुर चौकी क्षेत्र में कई ऐसे घटनाएं आती हैं । लेकिन एक घटना का खुलासा नहीं हो पाता है। हल्का पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है । इसी लिए दूसरी घटना शामिल हो जाती है!
भरवारी से शिव सागर पटेल की रिपोर्ट