परीक्षार्थी की बाइक विद्यालय के गेट के पास से चोरी

               गौसगंज चौकी क्षेत्र में एक इंटर कॉलेज में इंटर की परीक्षा देने गए छात्र की विद्यालय के गेट के पास से बाइक चोरी हो गई । परीक्षा देकर लौट छात्र ने मौके पर बाइक न मिलने की परिस्थिति में चौकी पुलिस को बाइक चोरी होने की लिखित तहरीर दी है ।
                मंगलवार को दूसरी पाली में इंटर के अंग्रेजी द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा देने गए छात्र विशेष चौरसिया पुत्र शिवनारायण चौरसिया निवासी बघुआमऊ जो कि अपनी स्पेलेन्डर बाइक  संख्या यूपी 32 FE 3230 से गौसगजं चौकी क्षेत्र के जे पी वर्मा इंटर कॉलेज में परीक्षा देने गया था । परीक्षा के पूर्व अपनी बाइक विद्यालय गेट के पास खड़ी करके विद्यालय चला गया । परीक्षा समाप्त होने के पश्चात जैसे ही बाइक खड़ी करने के स्थान पर पहुंचा तो परेशान हो गया । मौके से छात्र की बाइक गायब हो गयी थी । परेशान हालत में छात्र ने चौकी का रुख करते हुए बाइक चोरी की तहरीर चौकी पुलिस को दी । वहीं घटना के संबंध में चौकी प्रभारी राजपाल सरोज ने तहरीर लेकर बिना शिकायत दर्ज किए पीड़ित को चलता कर दिया ।