थाना पिहानी क्षेत्र के सिरकटिया गांव निवासी चंदर 55 पुत्र जुराखन गुरुवार की शाम पैदल खेतों से घर जा रहा था । उसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी । इससे वह घायल होकर मौके पर ही गिर गया । हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया । जहां पर डॉक्टरों ने भर्ती कर इलाज शुरू किया । इलाज के दौरान ही वृद्ध ने दम तोड़ दिया । अस्पतालकर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया था । शुक्रवार की सुबह सूचना पाकर जिला अस्पताल पहुंची कोतवाली पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतक के परिवार में की शीबा, पुत्र सर्वेश और गुड्डू हैं ।
Related Articles
अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली के सहित पलटा, आठ लोग घायल
January 20, 2018
0
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
June 22, 2018
0
मारपीट की घटनाओं में कई हुए घायल
October 4, 2018
0