हापुड़ में प्रवर्तन निदेशालय ने सिम्भावली चीनी मिल पर ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स कर्ज घोटाले के संबंध में छापे मारे । आज चीनी मिल परिसर में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों की टीम ने अधिकारियों और श्रमिकों से पूछताछ की और तलाशी ली । रविवार को सिम्भावली शुगर्स लिमिटेड के विरुद्ध सी बी आई ने ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स को कथित रूप से 109 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया था ।