बालक नहाते समय गंगा में डूबा

बिलग्राम (हरदोई) – अपने ननिहाल को आया एक बालक दोस्तों के साथ गंगा में नहाते हुए डूब गया। ग्राम सड़ियापुर निवासी सतपाल सिंह के यहाँ आया उनका नवासा रामजी 9 वर्ष पुत्र नेत्रपाल सिंह अलीनगर थाना तिर्वा जनपद कन्नौज शुक्रवार दोपहर अपने भाई छोटू और गांव के कुछ बच्चों के साथ जरेला के पुन्ना पुरवा के निकट गंगा नदी में स्नान कर रहा था तभी वह डूब गया । सूचना मिलने पर घर वाले पुलिस आदि ने गोताखोरों के माध्यम से उसकी छानबीन शुरु की लेकिन अभी तक गोताखोर खोज नहीं सके थे।